फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 4,17,216 मतदाता चुनेंगे अपना पसंदीदा विधायक

विज्ञापन
जिला मुख्यालय हमीरपुर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट के साथ रवाना होते मतदान ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। जिले के 4,17,216 मतदाता अपनी पसंदीदा विधायक चुनेंगे। मतदान के बाद ईवीएम और वीपीपैट को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतदान के बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 10 दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वीरवार शाम 5 बजे से सार्वजनिक सभा और जुलूस पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 4,17,216 है। जिनमें 2,09,215 पुरुष मतदाता और 2,08,015 महिला मतदाता हैं। जबकि 2 एनआरआई और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच मतदान केंद्र महिलाओं की ओर से संचालित किए जाएंगे। जबकि प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो मॉडल मतदान केंद्र स्थापित होंगे। जहां पर मतदाताओं के लिए सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विस चुनाव को लेकर जिले में करीब 80 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे।
हमीरपुर की पांच विधानसभा सीटों पर 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
हमीरपुर। विधानसभा के आम चुनाव के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भोरंज और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 प्रत्याशी, हमीरपुर में 9, बड़सर में 7 और नादौन में 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भोरंज
डॉ. अनिल कुमार भाजपा, सुरेश कुमार कांग्रेस, जरनैल सिंह बसपा, रजनी कौशल आम आदमी पार्टी, पवन कुमार निर्दलीय।
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर
राजेंद्र राणा कांग्रेस, कैप्टन रणजीत सिंह राणा भाजपा, ज्ञान चंद बसपा, अनिल राणा आम आदमी पार्टी, राजेश कुमार निर्दलीय।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
नरेंद्र ठाकुर भाजपा, डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा कांग्रेस, डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर माकपा, प्रवीण कौशल बसपा अभिनय भारद्वाज राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, सुशील कुमार सरोच आम आदमी पार्टी, आशीष कुमार निर्दलीय, आशीष शर्मा निर्दलीय, नरेश कुमार दर्जी निर्दलीय।
विधानसभा क्षेत्र बड़सर
इंद्र दत्त लखनपाल कांग्रेस, माया शर्मा भाजपा, रतन चंद कटोच बसपा, गुलशन सोनी आम आदमी पार्टी, नरेश कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, परमजीत ढटवालिया हिमाचल जनक्रांति पार्टी, संजीव कुमार शर्मा निर्दलीय।
विधानसभा क्षेत्र नादौन
विजय अग्निहोत्री भाजपा, सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस, देशराज बसपा, शैंकी ठुकराल आम आदमी पार्टी, सुरेंद्र कुमार गौतम निर्दलीय, रणजीत सिंह निर्दलीय।
जिला हमीरपुर में कुल 531 मतदान केंद्र
जिला हमीरपुर में कुल 531 मतदान केंद्र हैं। इनमें 11 अति संवेदनशील, 69 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 274 मतदान केंद्र मतदान के दिन वेब कास्टिंग के लिए चिह्नत किए गए हैं। 2130 अधिकारी/ कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त किए गए हैं। चुनाव पर होने वाले व्यय पर निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 उड़नदस्ते, 3 स्थिर निगरानी दल, 1 अकाउंटिंग टीम, एक वीडियो व्युइंग टीम और 2 वीडियो निगरानी दल गठित किए गए हैं। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसका संपर्क नंबर 01972-222003, 222004,222005,222006 होगा। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना संबंधित विधानसभा क्षेत्र में होगी। पूर्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होती रही है।
जिले के सभी 531 मतदान केंद्रों पर 1,062 जवानों की तैनाती
हमीरपुर। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव करवाने के लिए जिले के सभी 531 मतदान केंद्रों पर 1,062 जवानों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिस और एक गृह रक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। 11 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें