हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत एक व्यक्ति से 36.75 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के अन्य कर्मचारी गश्त के लिए मुकाम नारायण नगर भोटा में थे। गत दिवस नौ बजे रात सूचना के आधार पर भोटा बजूरनाला के इलाका में अभिषेक कुमार (21), गांव झाण्डी, डाकघर आघार से 36.75 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।