फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जलशक्ति विभाग में सेवाएं दे रहे 36 आउटसोर्स कर्मी किए बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग बड़सर की विभिन्न योजनाओं पर आउटसोर्स पर तैनात किए गए पंप ऑपरेटरों को विभाग ने 10 वर्ष तक सेवाएं लेने के बाद नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, इन अस्थायी कर्मचारियों ने इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है ताकि समस्या का हल किया जा सके। आउटसोर्स कंपनी शिमला क्लीनवे कंपनी के तहत ये कर्मचारी बड़सर में नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के तहत अब कंपनी का अनुबंध खत्म हो गया है तो इन कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों अंकुश कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार और करण कुमार आदि ने कहा कि उनके लिए भी स्थायी पॉलिसी बनाई जाए।

अकेले बड़सर में ही तीन दर्जन के करीब ऐसे लोग हैं, जो कि बड़सर जल शक्ति विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे थे। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पांच माह का वेतन भी नहीं मिला। उन्हें सितंबर 2022 तक ही वेतन दिया गया जबकि उनकी सेवाएं जनवरी 2023 तक ली गईं।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता बड़सर से भी मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताईं। वहीं, अधिशासी अभियंता ने इनको आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इनके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। इस बारे बड़सर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभिंयता बीआर चौहान ने कहा कि ये लोग मिलने आए थे। समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और लंबित वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें