अणु में आयोजित ट्रायल्स में दौड़ लगाते धावक। संवाद
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के निकट अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सोमवार को एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो और कुश्ती के ट्रायल लिए गए। दो दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया के प्रथम दिन 350 खिलाड़ियों ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक निदेशक मनोज अवती ने कहा कि इन ट्रायल्स में 21 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को नॉन रेजिडेंशियल के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन्हें हॉस्टल सुविधा नहीं मिलेगी। संवाद