फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 350 शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने अपने शोध पत्र किए प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन कार्यक्रम में डॉ. प्रोमिला पाठक (प्रोफेसर और डीएसडब्ल्यू महिला, पीयू चंडीगढ़) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को वर्तमान परिदृश्य में सतत विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश विश्वविद्यालय से डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. नीरज गुप्ता, और डॉ. नीलम मट्टू ने सतत विकास के क्षेत्र में दुनियाभर में हो रहे नए तकनीकी विकास पर प्रकाश डाला और दर्शकों को जानकारी दी।
विशिष्ट वक्ताओं और प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कॉलेज के बॉटनिकल गार्डन में पारिजात (निक्टेंथेस हेवन) गुलमोहर के पौधे लगाए। यूके के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, ताइवान से डॉ. अरविंद कुमार और स्पेन से डॉ. पंकज भरमोरिया ने वर्चुअल मोड के माध्यम से उपरोक्त उद्धृत मुद्दों पर अपना व्यापक ज्ञान सभी के साथ साझा किया। सम्मेलन में 350 शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, अनुसंधान विद्वानों और विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से उपरोक्त मुद्दों पर ज्ञान सभी ने साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें