हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसमें 19 से 40 वर्ष तक के 50 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी की ओर से 33 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए, अब उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। संवाद