हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बोहणी में दिवाली की रात को शरारती तत्वों ने एक रिकवरी वैन (क्रेन) की हेडलाइटें और शीशे तोड़ दिए। शातिरों ने पत्थर मारकर क्रेन के शीशे और हेडलाइट तोड़ी हैं। संबंधित मालिक को इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने ही दी। शीशे पर पत्थर मारने की आवाज किसी ने सुन ली और वाहन मालिक को इसकी सूचना दे दी। जब तक वाहन मालिक वहां पहुंचता शातिर भाग गए। वाहन मालिक ने इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि मामला दर्ज नहीं हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।