बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज चकमोह का बुधवार को विधायक इंद्रदत लखनपाल ने औचक निरीक्षण किया और कॉलेज में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। बाबा बालक नाथ डिग्री कालेज चकमोह का संचालन बाबा बालक नाथ न्यास की ओर से किया जाता है। कई सालों से इस कालेज में विज्ञान की शिक्षा के लिए क्षेत्र में रिकार्ड दर्ज किया है। विज्ञान की पढ़ाई के लिए यह कालेज हमीरपुर जिले में अग्रणी है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि कालेज में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए वह प्रयासरत हैं। बाबा बालक नाथ कालेज से पूर्व वह बड़सर डिग्री कालेज का भी औचक निरीक्षण कर चुके हैं और उन्होंने बड़सर कॉलेज में शौचालयों में सफाई को लेकर कालेज प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए थे। आज चकमोह कॉलेज में निरीक्षण के दौरान वह बच्चों से भी मिले और उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।