हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में सरकार ने नए चार पार्षद मनोनीत किए हैं। सरकार ने इसकी अधिसूचना दो दिन पहले ही जारी की है। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में यह सूचना पत्र रविवार को पहुंचा है। नगर परिषद हमीरपुर के नए मनोनीत पार्षदों को दो दिन बाद एसडीएम हमीरपुर टाउन हाल में शपथ दिलाएंगे। इसमें वार्ड नंबर एक से शकुंतला धीमान, वार्ड चार से संदीप भारद्वाज, वार्ड नंबर सात से मनोज कुमार और वार्ड नंबर नौ से विधि चंद को नया पार्षद चुना गया है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज का कहना है कि नगर परिषद में चार नए पार्षदों के नाम मनोनीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद इन्हें टाउन हाल में इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।