फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की नई स्कीमों के बारे की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश बीएसएनएल एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की कार्यसमिति की बैठक सोलन में आयोजित की गई। जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश से जिला प्रधान व जिला सचिवों ने भाग लिया। इस बैठक में उपमंडल अधिकारी इलेक्ट्रिकल एसके कालिया ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में महाप्रबंधक सोलन सीबी रमना बाबू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाप्रबंधक को राकेश धीमान परिमंडल सचिव ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इस बैठक में बीएसएनएल की नई स्कीमों को उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाना, बीएसएनएल के नेटवर्क में सुधार करना, उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत समाधान करना तथा और कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस पूरी बैठक में जो बिंदु सामने आए उसका एजेंडा मुख्य महाप्रबंधक शिमला हिमाचल प्रदेश को दिया जाएगा। बैठक में उपमहाप्रबंधक सोलन बी रविंद्रन, मुख्य लेखाधिकारी बाबू राम, परिमंडल सचिव वित्त राजिंद्र धीमान, मुख्य सलाहकार रविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें