नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कूच बिहार प्रतियोगिता में हैदराबाद की टीम अपनी दूसरी पारी में 184 रन बनाकर आल आउट हो गई। हैदराबाद को जीतने के लिए 307 रन बनाने थे। हिमाचल ने यह मैच 122 रनों से जीत लिया है। हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वरुण गौड़ ने 48, रिवंथ ने 28 तथा स्मिथ ने 50 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एएस जंवाल ने 7 विकेट, वालिया ने 2 और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हिमाचल ने इस मैच में 122 रन से जीत हासिल कर 6 अंक प्राप्त किए हैं।