फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्रों को भ्रष्टाचार के बारे जागरूक करने के लिए सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विभाग के डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि चाहे भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर हो या छोटे, जनता को उसके आगे घुटने नहीं टेकने चाहिए, बल्कि उसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विस्तृत जानकारी दी। इस बारे में आम व्यक्ति को प्रदत्त अधिकारों के बारे में जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को सामाजिक रूप से जागरूक करने का अहम भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर विभाग के इंस्पेक्टर सुनील दत्त, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, डॉ. जीसी राणा, डॉ. मधुर स्वर मिश्रा, जगजीत पटियाल, विकास चंद्र, अजय और सौरभ सूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें