फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वार्षिक समारोह में 300 मेधावी छात्रों को नवाजा

विज्ञापन
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वार्षिक समारोह में सांस्कृ तिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में खंड विकास अधिकारी (करसोग) वैशाली शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



समारोह में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, बॉलीवुड डांस, झांसी की रानी और महाभारत (एपिक डांस) स्पोर्ट्स थीम पर आधारित नृत्य सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जमा एक और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में मुख्यातिथि एवं स्कूल प्रबंधन समिति ने 300 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल अध्यक्ष आरसी लखनपाल, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, विद्यालय प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा और उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


संपादित देश राज अत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें