हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हैप्पी (30), निवासी कृष्णानगर हमीरपुर से 11.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी व्यक्ति बेरोजगार है। पुलिस ने शनिवार दोपहर कृष्णानगर में नाका लगा रखा था। ऐसे में युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। जांच करने पर युवक से 11.92 चिट्टा बरामद किया गया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी छानबीन जारी है।