उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद
हमीरपुर। उपरोजगार कार्यालय नादौन में शुक्रवार को मोहाली की निजी कंपनी की ओर से आईटीआई पास अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक किया गया। साक्षात्कार में 40 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से कंपनी की ओर से 30 अभ्यर्थियों को चयनित कर मौके पर ही जॉब लैटर प्रदान किए गए। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को 14,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों को सोमवार को ज्वाइनिंग के लिए कहा गया है। संवाद