पुलिस भर्ती के लिए हमीरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 2900 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से पुरुष कांस्टेबल पद के लिए 2320 और महिला कांस्टेबल के लिए 550 आवेदन मिले हैं। कार्यालय में आवेदन के लिए युवाओं की लाइनें लग रही हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है। अब तक करीब 2900 आवेदन पहुंच चुके हैं। जिला भर से पुलिस कांस्टेबल के 102 पद भरे जाएंगे। चार पद ड्राइवर के भरे जाएंगे। इनमें से 22 पद महिला कांस्टेबल के हैं। 84 पद पुरुष कांस्टेबल के भरे जाएंगे।
लड़कियां भी पुलिस भर्ती में खूब रुचि दिखा रही हैं। 22 पदों के लिए करीब साढ़े 500 आवेदन कार्यालय में पहुंच चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि युवा आवेदन करने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। युवा 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।