जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश ने खेलो इंडिया नार्थ जोन वुशू महिला लीग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने तालू और सांसू इवेंट में 29 पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहली बार पांच स्वर्ण पदक, दो रजत और 22 कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। हिमाचल प्रदेश वुशू एक्सीलेंसी खेल अकादमी कंसा चौक में सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सब्जी मंडी डडौर के अध्यक्ष डिंपल सैनी, वुशू खेल संघ मंडी के महासचिव खेम सिंह, पूर्णचंद, राजपाल, दिनेश ठाकुर और खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।