हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को कुल 269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षाएं सुबह 9 से 12 और शाम 2 से 5 बजे के सत्र में आयोजित की गईं। सुबह के सत्र में बीवॉक और बीटेक के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इसमें कुल 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शाम के सत्र में इतिहास, बीवॉक, भूगोल, बीटेक की परीक्षाएं ली गईं। इसमें कुल 204 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदेश भर में एक जुलाई से स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजु बत्ता सहगल ने कहा कि कुल 269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा भवन को रोजाना परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी हैंड सैनिटाइज करें और मास्क लगाकर परीक्षा में बैठे यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है।