हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में रविवार को अभिव्यक्ति थीम पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कारों का होना आवश्यक है। इस भागदौड़ के जीवन में हम आगे तो बढ़ रहे हैं पर संस्कार कहीं पीछे छूट रहे हैं।
इसलिए अध्यापक और अभिभावकों को मिलकर बच्चों को संस्कृति और संस्कार से जोड़ना जरूरी है। समारोह में 268 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिव वंदना, गुरु वंदना, पहाड़ी नाटी, पैट्रयोटिक डांस, पेरेंट्स लव, तेरी मिट्टी में मिल जावां, भंगड़ा, गिद्दा, रोल प्ले आदि पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष प्रो. आरसी लखनपाल, विद्यालय उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा लखनपाल, विद्यालय निदेशक ई पंकज लखनपाल, नैना लखनपाल, विनीता गुप्ता सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
(समाचार: बवीता चंदेल)