बाल स्कूल हमीरपुर में जेबीटी टेट परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। (संवाद)
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जेबीटी अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन रविवार को प्रदेश भर के 52 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया। जेबीटी टेट के लिए 7936 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक आयोजित की गई।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में बनाए गए केंद्र में जेबीटी टेट के लिए 277 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 265 अभ्यार्थियों ने जहां जेबीटी टेट की परीक्षा दी। वहीं 12 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए।