बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चबूतरे से दर्शन करती महिला श्रद्धालु। स्रोत न्यास
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मास मेले में हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में मंगलवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 13,98,757 रुपये चढ़ावे के रूप में, जबकि दान के रूप में 6,58,045 रुपये कुल 20,56,802 रुपये प्राप्त हुए। बहुमूल्य धातुओं में सोना दो ग्राम 20 मिलीग्राम और चांदी 124 ग्राम 620 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं विदेशी मुद्रा में इंग्लैड के 90 पाउंड, यूएसए के 105 डॉलर, 85 यूरो, कनाडा के 45 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 50 डॉलर, सऊदी अरब रियाल 10 और मलेशिया रिंगित छह प्राप्त हुए।
मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
-अमरजीत सिंह, उपायुक्त एवं न्यास कमीशनर दियोटसिद्ध