सचित्र: वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे जौड़े अंब के 25 कैडेट्स बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब की एनसीसी इकाई के कुल 25 कैडेट्स रसायन प्रवक्ता रेवती रमण की अगुवाई में वीरवार को जेएनवी डूंगरी में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए। शिविर का आयोजन 13 जून तक होगा। शिविर के दौरान कैडेट्स को परेड की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इस दौरान अन्य सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां जैसे शस्त्र प्रशिक्षण और आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने कहा कि पाठशाला की एनसीसी यूनिट एएनओ सुरेंद्र राणा की अध्यक्षता में सराहनीय कार्य कर रही है। शिविर में याशिव ठाकुर, राधिका शर्मा, यावी शर्मा, कनिष्क, जतिन सहित कुल 25 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।