धनेटा (हमीरपुर)। नादौन के टियाला दा बाहल गांव में बस से उतरते समय एयर गन के छर्रे से 23 वर्षीय युवक को घायल हो गया। युवक की पहचान करण निवासी टियाला दा बाहल दंगड़ी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह नौ बजे के करीब युवक हमीरपुर से अपने घर की ओर जा रहा था। तूतडू बस स्टाप पर जैसे ही वह बस से उतरा तो बंदरों को भगा रहे बच्चों की एयर गन से उसके कंधे पर छर्रा लग गया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने लोगों ने युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया। हालांकि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद