फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सम्मान समारोह में 23 होनहार विद्यार्थियों को नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। समाजसेवी संस्था प्रयास ने रविवार को गोशाला धाम ब्ल्यूट में प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में संजीवनी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव धीमान मुख्यातिथि और हॉकी खिलाड़ी रमेश सिंह पठानिया ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2024 में मैट्रिक और जमा दो की परीक्षा में आसपास के स्कूलों में टॉप करने वाले 23 होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में 11 वर्षीय छात्रा गौरांशी की ओर से लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। संस्था की ओर से 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिव्यांग, असहाय, अति निर्धन लोगों में बांटी गई। संस्था की गतिविधियों से प्रभावित होकर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त उप सचिव अशोक शर्मा और सेवानिवृत्त अध्यापिका श्यामा शर्मा ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें