बाल स्कूल हमीरपुर में टीजीटी आर्ट्स की पात्रता परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।(संवाद)
हमीरपुर। जिलेभर में रविवार को टीजीटी आर्ट्स की पात्रता परीक्षा करवाई गई। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में टीजीटी आर्ट्स टेट के लिए 240 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
इनमें से 228 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल टेट की परीक्षा को लेकर 180 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 169 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि, 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक आयोजित की गई। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि दोनों सत्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
बाल स्कूल हमीरपुर में टीजीटी आर्ट्स की पात्रता परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।(संवाद)