फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह में आयोजित रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिली नौकरी

Sun, 14 Sep 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चकमोह पंचायत में आयोजित मेगा सामुदायिक रोजगार मेले में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत: जागरूक - फोटो : mathura
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह में शनिवार को आयोजित मेगा सामुदायिक रोजगार मेले में 22 युवाओं का चयन किया गया। मेले की अध्यक्षता पंचायत प्रधान किरण शर्मा ने की। रोजगार शिविर का आयोजन हिमाचल और आसपास के राज्यों के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किया गया। रोजगार मेले में सुरक्षा रोजगार की तलाश कर रहे सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में 22 युवाओं को योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर चुना गया और उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। चयनित उम्मीदवारों को हमीरपुर जिले के बणी स्थित कंपनी के स्थानीय कार्यालय एमआईटी परिसर में एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान हरिकिशन शर्मा, पूर्व उपप्रधान नीरज शर्मा, जयकिशन राज्य प्रमुख एसआईएस आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें