फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत शनिवार सुबह 11 बजे बड़सर के गलूं हरयाला के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शिव कुमार (22) निवासी जिला ऊना के खुरवाई के रूप में हुई है। घटना स्थल पर उस समय शिव कुमार का दोस्त मौजूद था। उसने बताया कि वह बड़सर एक निजी कार्यक्रम में परिवार सहित शिरकत करने पहुंचे थे। खूनी मोड़ के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। वह दूसरी गाड़ी में थोड़ा आगे तक गए, उसी समय एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया और शिव कुमार घटना में घायल हो गया। वहीं, गाड़ी से टकराने के बाद वह कई फीट आगे जाकर गिरा। एसडीपीओ सचिन हीरेमठ ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। वहीं, घायल का इलाज हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें