बिझड़ी (हमीरपुर)। बिजली सब स्टेशन कोटला का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब कोटला सब स्टेशन को 132 केवी में परिवर्तित करने से जल्द ही लोगों को बिजली सुविधा उपलब्ध होगी। ढटवाल क्षेत्र की 22 के करीब पंचायतों के लोगों को इससे सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में इन पंचायतों में बिजली की आपूर्ति 33 केवी बिजली सब स्टेशन कोटला से की जाती है। इसके चलते इन पंचायतों में बार-बार बिजली कट और कम वोल्टेज की परेशान रहती है। शीघ्र ही अब कोटला सब स्टेशन को 132 केवी में परिवर्तित किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए इस 32 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 132 केवी करने की घोषणा की और इसका शिलान्यास किया था। इससे पहले इलाके में बिजली आपूर्ति को पूरा करने के लिए ऊना और अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था।
अब कोटला में 132 केवी का बिजली स्टेशन बन जाने से लोगों को भारी राहत मिलने जा रही है। इस पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। इसके लिए जाहू से कोटला तक 100 के करीब टावर स्थापित किए जा चुके हैं और ट्रांसमिशन यार्ड भी स्थापित किया जा चुका है।
बिजली सब स्टेशन कोटला के इंजीनियर विजय पटियाल ने कहा कि कोटला में 132 केवी बिजली स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसको फाइनल टच दिया जा रहा है।