मणिमहेश यात्रा से सकुशल पहुंचे यात्री मंडी रवाना होने से पहले चित्र में। संवाद
सचित्र
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिला मंडी के गांव गरली-घरवासड़ा से मणिमहेश यात्रा पर गए 22 श्रद्धालु सकुशल घर लौट आए हैं। रविवार को हमीरपुर के अवाहदेवी से होते हुए वह जिला मंडी में स्थित अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए। 23 अगस्त को भरमौर पहुंचे श्रद्धालु सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण फंस गए थे। अब सुरक्षित वापसी के बाद परिवारजनों ने राहत की सांस ली हैं। चंबा–भरमौर मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। यात्रा दल में शामिल विपिन शर्मा, रमन कुमार, ओमकार, प्रवीण कुमार, विक्की सकलानी, नमन कुमार, ऋषिकांत शर्मा, चंद्र गुलेरिया, अभिनाश गुलेरिया आदि ने बताया कि वह दो वाहनों में यात्रा में गए थे। उन्हें वाहन भरमौर ही छोड़ने पड़े। वह करीब 25 किलोमीटर पैदल सफर तय कर चंबा पहुंचे। इस दौरान स्थानीय दानी लोगों ने यात्रियों को मुफ्त लंगर और बिस्तर उपलब्ध करवाए। संवाद