फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला नोडल अधिकारी एवं शिक्षा उपनिदेशक अजय पटियाल ने की। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को मतदान के महत्व तथा मतदान से मजबूत लोकतंत्र में सहभागिता पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे सफलतम और मजबूत स्तंभ है। मतदाता की ओर से किया गया मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की शक्ति है। किसी भी राष्ट्र के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए उस राष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्राओं ने कई नारों तथा मानव शृंखला बनाकर वोट देने का आग्रह किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार चोपड़ा, विनूप सिंह, जोगिंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, करनैल सिंह राणा, विजय कुमार शर्मा, नरेश मलोटिया, शिव कुमार शर्मा, शिव कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, विरेंद्र कुमार इत्यादि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें