फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शशि ने पूनम ने लिंगानुपात और भ्रूण हत्या पर की पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडी एंड गवर्नेंस की असिस्टेंट प्रो. डॉ. शशि पूनम ने अपनी पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि घटते कन्या लिंग अनुपात और कन्या भ्रूण हत्या पर की है। डॉ. पूनम यह उपाधि हासिल करने वाली प्रदेश की संभावित प्रथम सोशल साइंटिस्ट बनी हैं। इन्होंने यह उपाधि प्रो. कौशल कुमार शर्मा के नेतृत्व में इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च न्यू दिल्ली से की है। डॉ. शशि पूनम ने हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की घटती संख्या और इनकी दशा पर स्टडी की। उन्होंने घटते लिंगानुपात पर बहुत से राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय शोध पत्र लिखे हैं और कई सम्मेलनों में भाग लिया है। विवि प्रशासन ने डॉ. शशि पूनम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें