हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के एक व्यक्ति के बस की छत पर रखे कपड़े के दो बैग कहीं गुम हो गए हैं। बैग गुम होने से व्यक्ति को करीब छह हजार रुपये का नुकसान हुआ है। व्यक्ति ने लोगों से बैग मिलने पर उनसे संपर्क करने का आह्वान किया है। बड़सर क्षेत्र के कमल कुमार ने कहा कि 20 मार्च को एचआरटीसी की कक्कड़-फरीदाबाद बस में शाम साढ़े सात बजे कपड़े के तीन बैग बस की छत पर बांध दिए। उन्होंने कहा कि बड़सर पहुंचकर जैसे ही वह सामान उतारने के लिए बस की छत पर चढ़ा तो वहां सिर्फ एक ही बैग था और दो बैग कहीं गिर गए थे। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि कपड़ों के दोनों बैग हमीरपुर से बड़सर सड़क में कहीं गिर गए हैं। कमल ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखता है। अगर किसी को कपड़ों का बैग सड़क पर पड़ा हुआ मिला है तो वह 9805312510 पर संपर्क करके सामान लौटा सकते हैं।