हमीरपुर। डाइट गौना करौर नादौन में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता व एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक जसवंत सिंह ने किया। इस दौरान डाइट के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय में अनीता राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रिश्ता दूसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीपक ने प्रथम स्थान और मधुबाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में बबली ने प्रथम स्थान और मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रितु कुमारी और अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के अंत में एसडीएम नादौन दिले राम धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को इनाम बांटे। धीमान ने डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं को एड्स के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में पीटीए प्रधान मनोज कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश, नंदलाल शर्मा, रामप्रकाश, गुरु चरण दास आदि उपस्थित रहे।