फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता को चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मोनाल पब्लिक स्कूल के नौ बच्चों का चयन प्रदेशस्तरीय हैंड राइटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हैंड राइटिंग ओलंपियाड में पिछले दिनों कक्षा प्रथम से पांचवीं तक आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के दो बच्चों अक्षरा और मुस्कान को गोल्ड, पल्लवी व भूनिया को सिल्वर तथा पांच बच्चों असादुल खान, मुस्कान, वर्षा ठाकुर, शानवी सौंधी और साक्षी को कांस्य पदक मिला है। मंगलवार को स्कूल की उप प्रधानाचार्य सीमा सोनी ने इन बच्चों को यह मेडल तथा प्रमाण पत्र भेंट किए। इस दौरान संस्था की ओर से दीवान भारद्वाज तथा राहुल मेहरा भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि स्कूल के यह नौ बच्चे अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें