फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट देकर क्रीम रोल ले गया बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में करीब दस साल का एक बच्चा यहां दुकानदार को चूना लगा गया। वीरवार शाम को एक बच्चा गांधी चौक पर क्रीमरोल खरीदने आया। रजनीश कपिल ने बताया कि शाम के समय उनके पिता दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक बच्चा जल्दबाजी में आया और पांच-पांच रुपये के दो क्रीम रोल लेने के बाद दस रुपये का नोट थमा कर वहां से चला गया। शाम के समय नोट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में जब दूसरे ग्राहक को पैसे वापस करने के लिए दस रुपये दिए तो पता चला कि वह नकली नोट है। नोट पर लिखा था भारतीय मनोरंजन बैंक। उन्होंने कहा कि इस तरह के नकली नोट बंद होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें