फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल में निर्माणाधीन जल संग्रहण टैंक में गिरी भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत ताल के बड़ाहर गांव में एक निर्माणाधीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक में शुक्रवार को एक भैंस गिर गई। जिसे दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बडाहर गांव के विरेंद्र सिंह पुत्र मिलाप चंद की भैंस शुक्रवार को अचानक जल संग्रहण टैंक के निर्माण को खोदे गए करीब दस फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। जिस पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भैंस को बाहर निकाला। जिलाभर में ऐसे दर्जनों रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक है जिनका निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुका हुआ है। ऐसे में यह खोदे गए गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी का कहना है कि गड्ढे में गिरी भैंस को सकुशल निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें