फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों में खरीददारी गर्वनमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी विभागों में सामान क्रय करने की प्रक्रिया को पेेपरलैस बनाने, क्रय प्रक्रिया में तीव्रता और अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने ऑनलाइन पोर्टल गर्वनमेंट ई-मार्केट प्लस पोर्टल जैम उपलब्ध करवाया है। अब सरकारी विभागों में भी अन्य ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों की तरह जैम के माध्यम से सामान आर्डर करके ऑफिस में आसानी से प्राप्त हो जाएगा। वीरवार हमीरपुर के हमीर भवन में क्रेताओं एवं विक्रेताओं को जागरूक करने के लिए एडीसी हमीरपुर रतन गौतम की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विजय चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के समस्त सरकारी विभागों में सामान क्रय करने की प्रक्रिया को पेपरलैस करने, क्रय प्रक्रिया में तीव्रता तथा पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने ऑनलाइन पोर्टल जैम उपलब्ध करवाया है। राज्य सरकार ने इस जैम के साथ दिसंबर 2017 को एमओयू साइन कर समस्त सरकारी विभागों एवं पब्लिक सेक्टर यूनिट तथा बोर्ड एवं कॉर्पोरेशन में सामान इसी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से क्रय करने का निर्णय लिया है। सामान क्रय करने से पूर्व विभागों को अपना पंजीकरण इस पोर्टल में करवाना अनिवार्य होगा। विक्रेता भी इसमें पंजीकरण करवाकर अपना सामान ऑनलाइन विक्रय कर सकेंगे। क्रेता एवं विक्रेताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें