फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए 26 को आएं नादौन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के उपरोजगार कार्यालय में 26 अप्रैल सुबह 10 बजे ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी कंपनी गगरेट विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन कर रही है। उप रोजगार कार्यालय प्रभारी नादौन सन्नी गुलेरिया ने कहा कि ल्युमिनस कंपनी ने 40 पदों के लिए कार्यालय में 26 अप्रैल को साक्षात्कार रखे हैं। इसमें अभ्यर्थी दसवीं, बारहवीं और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर होने चाहिए। इसमें जिला के सभी क्षेत्रों से अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है। उन्होंने कहा दसवीं और बारहवीं पास के अभ्यर्थियों के लिए वेतन 5600 से 8200 साथ में 1000 बोनस तय किया गया है, जबकि आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 8590 वेतन और साथ में 1000 रुपये बोनस तय किया गया है। अभ्यर्थी उपरोक्त पदों के लिए 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे नादौन उप रोजगार कार्यालय में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें