फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिब्बी में तीन गऊशालाएं जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत कुठेड़ा के गांव टिब्बी में आग लगने के कारण तीन पशुशालाएं जलकर राख हो गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की चपेट में आने से एक बछड़ा जलकर मर गया और एक अन्य झुलस गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। टिब्बी गांव निवासी सोमा देवी, रत्न चंद और विनोद की पशुशालाएं साथ-साथ लगती थी। इनमें से शुक्रवार दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार सदस्यों और दमकल विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि टिब्बी गांव में आग के कारण तीन पशुशालाएं जलकर राख हो गई हैं। संबंधित परिवारों का करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें