फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नशा मुक्ति युवक मंडल अवाहदेवी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 24 जनवरी को शुरू की गई थी। समापन समारोह में भाजपा सह प्रभारी एवं पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवाओं को जीवन में हर क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में हर प्रतिस्पर्धा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अवाहदेवी और पंजकाई बिलासपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें अवाहदेवी टीम ने पंजकाई की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल परमार, नरेश राणा, सुरेश सोनी, नितेश सोनी, अंकुश ठाकुर, संजीव चंदेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें