हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैड के विज्ञान विषय में 84 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 10 विद्यार्थियों ने शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में आयोजित इंस्पायर साइंस कैंप में भाग लिया। इस कैंप में प्रवीन शुक्ला ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान हासिल किया। बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विभाग की तरफ से पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य कमल देव के प्रयत्नों की भी सरहाना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य को भी विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में भी टॉप 100 में अपना स्थान बनाया था। इसमें एकता, ईशा चौहान ने 58वां, आशीष ने 65वां व प्रवीन शुक्ला ने 68वां स्थान हासिल किया।