भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सीजेएम हमीरपुर अभय मंडियाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सीजेएम ने उपस्थित ग्रामीणों को मानसिक रोगी अधिनियम, घरेलू हिंसा, मुफ्त कानूनी सहायता, मोटर वाहन अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर करिअर प्वाइंट विवि से प्रोफेसर रितू पांटा ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार सहित एक सौ ग्रामीण मौजूद रहे।