फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक शर्मा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नेरी में मंगलवार को नवगठित छात्र संघ के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. हरिचंद्र शर्मा ने नवगठित छात्र संघ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संघ में दीपक शर्मा को अध्यक्ष, निवेदिता चंदेल को उपाध्यक्ष, अदित्या सोनी को महासचिव और साहिल चौहान को संयुक्त सचिव के लिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में कनिका मेहता, रिशुराज, रक्षित, पुनीत, मिलिंद, शाहबाज, आंचल, विशाल भरमेरा, रीता, लोकेश ने शपथ ली। लोकेश भनोट को खेल और प्रियंका भारद्वाज को अतिरिक्त गतिविधियों के जिम्मेदारी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. एचसी शर्मा ने कहा कि नेरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सही चुनाव करके अपने प्रतिनिधि चुने हैं। जो उनकी समस्याओं को सही ढंग से उठा कर उनका निवारण करने में सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों कि प्रशासनिक सेवाओं में कम से कम 15 से 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वह देश व दुनिया के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। इस मौके पर कुलपति ने कॉलेज के डीन डॉ. पीसी शर्मा एवं अन्य वैज्ञानिकों से कॉलेज में चल रहे शिक्षण, अनुसंधान एवं विकास कार्यों पर चर्चा की और कैंपस का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें