फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू में आधा घंटा जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते लंबलू कस्बा में सोमवार शाम करीब पांच बजे आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा है। इस जाम के कारण हमीरपुर से जाहू सड़क पर लंबलू कस्बा के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस कारण यात्रियों, राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में दर्जनों वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे। इसी बीच जाम से निकलने के लिए एक कार चालक ने गाड़ी को बैक करते समय ट्राला को टक्कर मार दी। वाहन ऑपरेटरों का आपस में समझौता हो गया। वहीं एक अन्य मामले में जाम की स्थिति से निपटने के लिए जब एक सरकारी बस चालक गाड़ियों को पास दे रहा था तो सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी को रगड़ लग गई। बस चालक और गाड़ी मालिक के बीच समझौता हो गया है। कस्बा में आधा घंटा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों में अखिल कुमार, सोहन लाल, रियान पांडे, प्रमोद सोनी, अजय कुमार, देश राज आदि का कहना है कि कस्बा में आए दिन जाम की समस्या रहती है। सोमवार शाम को भी आधा घंटा जाम की समस्या रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने प्रशासन से कस्बा में ट्रैफिक पुलिस कर्मी की तैनाती की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि जाम के बारे में सूचना नहीं मिली है। लंबलू में पुलिस कर्मी की तैनाती बारे उच्चाधिकारी ही फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें