फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने सरकारी बस चालक पर लगाए मनमानी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोगों ने हमीरपुर से अवाहदेवी वाया कसीरी, डूहक, छतरूडू व ऊहल बस के चालक पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने इस संबंध में एक शिकायत पत्र आरएम हमीरपुर को सौंपा है। लोगों का कहना है कि उक्त चालक जब भी इस रूट पर आता है, तो हमेशा देरी से आता है। इस कारण लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में देरी हो जाती है। राजकुमार चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा, पवना देवी, इंदु शर्मा, अर्चना, कर्णजीत और मुनीष आदि का कहना है कि वे चालक की मनमानी की वजह से परेशान हो चुके हैं। यात्रियों को जब पिछले दिन पता लग जाता है कि उक्त चालक इस रूट पर आएगा, तो वे अन्य साधनों का बंदोबस्त करने में लग जाते हैं। इस तरह से निगम को भी हानि होती है, क्योंकि सवारियां अन्य साधनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। उन्होंने निगम से बस चालक की मनमानी को रोकने की गुहार लगाई है। उधर, कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी देस राज ने कहा कि लोगों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें