फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती स्कूल में विज्ञान के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भगवती पब्लिक स्कूल में विश्व विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद व मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया। जीव विज्ञान प्राध्यापिका रीना मिन्हास ने बच्चों को मानव जीवन में विज्ञान के योगदान के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने बताया कि धरती पर मानव जीवन शुरू होने पर ही मनुष्य ने विज्ञान को अपना लिया था। मनुष्य अपनी जरूरतों के हिसाब से पीढ़ी दर पीढ़ी विज्ञान की खोजों में लगा हुआ है। विज्ञान ने मानवता और समाज को बहुत कुछ दिया है। विज्ञान के कारण ही देश उन्नति कर रहा है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दें तथा विज्ञान के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें