हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत हमीरपुर से की। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करने के उपरांत रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गई। विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। हेमा ठाकुर ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम अपने कर्तव्य को समझें और मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी दें। यह यात्रा हमीरपुर से भोरंज फिर सुजानपुर, नादौन, बड़सर, चकमोह से होते हुए ऊना बिलासपुर में 5 नवंबर को समाप्त होगी। एबीवीपी द्वारा पूरे प्रदेश में 6 यात्राआें के जत्थे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाले जा रहे हैं। इस मौके पर अरविंद कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।