कांगू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में मंगलवार को अंडर-14 जिला स्तरीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में कुश्ती, जूड़ो, ताइक्वाड़ों और कुराश खेलों के ट्रायल हुए। एक दिवसीय ट्रायल में छह शिक्षा खंडों से 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अश्वनी कुमार ने कहा ट्रायल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।