बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में 20 लाख 62 हजार 196 रुपये का नगद चढ़ावा,15 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना, 81 ग्राम 940 मिलीग्राम चांदी सहित विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 45 पौंड, अमेरिका के 11, कनाडा के 145 डॉलर, 110 यूरो, यूएई के 10 दिरम सहित कतर के 15 रियाल बाबा की सेवा में अर्पित किए।