बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ के दरबार में रविवार को हजारों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में 24 लाख 79 हजार 771 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें 17 लाख 3 हजार 528 रुपये का नकद चढ़ावा, 7 लाख 75 हजार 561 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 2 ग्राम सोना, 45 ग्राम चांदी, यूएसए डॉलर 323, इंग्लैंड पौंड 10, कनाडा डालर 20, सिंगापुर करेंसी 10, यूएई 10, यूरो 40, ऑस्ट्रेलिया करेंसी 100, न्यूजीलैंड 40 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।